सर्वाइकल दर्द से पीड़ित व्यक्ति को किन चीज़ों से परहेज़ करनी चाहिए ?

Contact Us

    जाने सर्वाइकल पेन में किन चीज़ों से बरते एहतियात

    इन दिनों कई ऐसी नयी बीमारियां उत्पन्न हो गयी है जिसकी वजह से कई लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ जाता है | जिनमे से एक है सर्वाइकल का दर्द | यह शारीरक समस्या से जुडी एक ऐसी कष्टदाय समस्या है, जो सिर के पिछले हिस्से में गर्दन और कन्धो के जॉइंट हड्डियों में तीव्र दर्द होने लगता है | पिछले बीतें कुछ दशकों से सर्वाइकल के दर्द को बीमारी की श्रेणी में नहीं माना जाता था, लेकिन आज के दौर में यह समस्या इस हद तक बढ़ गयी है की जिसे देखने वाला व्यक्ति समझ नहीं पता और इससे पीड़ित व्यक्ति इस समस्या को शब्दों में बयान नहीं कर पाते है |

    See also  कल्याण हॉस्पिटल कर रहा है लो बैक पेन का एंडोस्कोपी डिस्केक्टॉमी सर्जरी की मदद से सटीक इलाज

    कल्याण हॉस्पिटल के डॉक्टर जपिंदरजीत कौर जी ने अपने यूट्यूब चैनल में पोस्ट एक वीडियो में यह बताया है कि आज के समय में दिन प्रतिदिन सर्वाइकल पेन से गुजर रहे मरीज़ों के मामले बढ़ते ही जा रहे है | कुछ परहेज़ है जिसके बरतने से आप सर्वाइकल से हो रहे दर्द को कम कर सकते है, आइये जानते है :- 

    1. आजकल बहुत से शिक्षक अपने बच्चों मोबाइल के माध्यम से ऑनलइन पढ़ा रहे है, जिस वजह से काफी समय तक लगातार उनका सिर निचे की तरफ झुका रहता है और सर्वाइकल दर्द होने लगता है | इसलिए कोशिश करें के अपने मोबाइल को अपनी आंखोंके बिलकुल सीधे दिशा में रखें, ताकि आप खुद को सर्वाइकल के दर्द से दूर रख सकें |  

    See also  क्या वर्ल्ड कप जीतने के दौरान क्रिकेटर रिचा घोष की उंगली में होने वाले फ्रैक्चर को नज़रअंदाज किया जाना ठीक था? डॉक्टर से जानें

    2. जब भी आप लैपटॉप और कंप्यूटर में काम कर रहे है तो इस बात का ध्यान रखें कि आपकी जांघें बिल्कुल सीधी हो, बांह के लिए आरामदायक स्थिति होना चाहिए, टेबल पर पड़ा आपका लैपटॉप और कंप्यूटर आपके आँखों के लेवल तक होना चाहिए और जो आपके पैर फुट रेस्ट पर होना चाहिए |  इस बैठने की स्थिति से भी सर्वाइकल दर्द कम होता है | 

    3. सर्वाइकल से पीड़ित मरीज़ ने जब भी ट्रेवल करना है या फिर जिन्हे गर्दन दर्द की हमेशा शिकायत रहती है, वह खासकर सर्वाइकल कालर को पहन कर ही ट्रेवल करे, क्योंकि अगर आपने कहीं दूर जाना है और रस्ते भी ख़राब है तो इससे आपकी गर्दन को काफी झटका पड़ सकता है और साथ ही गंभीर दर्द भी होने लग सकता है | 

    See also  मिस शरणजीत कौर ने बताया की कैसे बिलेटरल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद मिली उन्हें घुटनों के दर्द से मुक्ति 

    इससे जुड़ी पूरी जानकारी के लिए आप कल्याण हॉस्पिटल नामक यूट्यूब चैनल पर विजिट कर सकते है | इस चैनल पर इस विषय से संबंधी पूरी जानकारी पर वीडियो आपको मिल जाएगी | इसके अलावा अगर आप चाहे तो आप सीधा कल्याण हॉस्पिटल से संपर्क भी कर सकते है | इस संस्था के डॉक्टर जपिंदरजीत कौर फिजियोथेरेपिस्ट में स्पेशलिस्ट है, जो इस विषय की पूरी जानकारी देने के साथ-साथ सर्वाइकल से हो रहे दर्द को कम करने में भी आपकी मदद कर सकते है |