आज के समय में लोगों को शरीर से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसमें किसी भी तरह का कोई शक नहीं है। ऐसे में, बढ़ती उम्र के साथ-साथ लोगों का शरीर कमजोर होना स्वाभाविक है। क्योंकि, लोगों की बढ़ती उम्र के कारण उनके शरीर में पोषक तत्वों की काफी कमी हो जाती है, जिसके कारण उनको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसमें शरीर का अपनी मांसपेशियों को खोना भी शामिल होता है। लोगों की बढ़ती उम्र के साथ मांसपेशियों के नुकसान को रोकना काफी मुश्किल होता है, पर फिजियोथेरेपिस्ट के अनुसार आप कुछ एक्सरसाइज को अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं, जिससे कि आप अपने बुढ़ापे, सूजन और साथ में दिमागी प्रणाली के खिलाफ अपनी शारीरिक ताकत को बनाकर रख सकते हैं। आम तौर पर बढ़ती उम्र के साथ लोगों को शरीर से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें मांसपेशियों का कमजोर भी शामिल होता है। दरअसल, इन कमजोर मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण एक्सरसाइज को अपना सकते हैं, जिसमें सिट-टू-स्टैंड स्क्वैट्स, स्टैंडिंग रेजिस्टेंस बैंड रोज़ और लंज जैसी प्रभावशाली कसरतें शामिल हैं। यह आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में आपकी काफी ज्यादा सहायता कर सकती हैं। इससे जुड़ी कोई भी गंभीर समस्या होने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इस के बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
कमजोर मसल्स को मजबूत बनाने की एक्सरसाइज!
दरअसल, कमजोर मसल्स यानी कि कमजोर मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए आप निम्नलिखित कसरतों को कर सकते हैं, जैसे कि
1. सिट-टू-स्टैंड स्क्वैट्स एक्सरसाइज
आम तौर पर, डॉक्टरी तौर पर यह एक्सरसाइज ज्यादातर बुजुर्ग लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है। क्योंकि यह उनके न्यूरोमस्कुलर पैटर्न में से किसी एक को ठीक कर देती है। पर, युवा भी इस को अपनी डेली की रूटीन में शामिल कर सकते हैं। क्योंकि, यह सभी लोगों के लिए लाभदायक साबित हो सकती है। आम तौर पर, एक्सरसाइज न केवल क्वाड्रिसेप्स, ग्लूट्स और कोर को मजबूत बनाती है, बल्कि शरीर के बैलेंस को भी बेहतर बना देती है। दरअसल, जो लोग बैठने- उठने और चलने में काफी ज्यादा दिक्कत महसूस करते हैं, यह एक्सरसाइज उसके लिए काफी ज्यादा फलदायी साबित होती है। यह कसरत नर्वस सिस्टम, पैरों की मजबूती और एक्टिविटी को बढ़ाने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान कर सकती है। आम तौर पर, इस एक्सरसाइज को आजमाने के लिए सबसे पहले आप एक कुर्सी लें और उसके सामने खड़े हो जाएँ और फिर इसके बाद अपने कूल्हों को पीछे की ओर धकेलते हुए धीरे-धीरे बैठने की कोशिश करें, बैठने के बाद फिर से खड़े हो जाएँ। ध्यान रहे यह सब आपको बिना किसी सहारे मतलब कि बिना हाथों की मदद लिए करना होगा। इससे न केवल आपकी मांसपेशियां मजबूत होंगी, बल्कि इससे आपकी जांघ भी काफी ज्यादा मजबूत बनती हैं।
2. स्टैंडिंग रेजिस्टेंस बैंड रोज़ एक्सरसाइज
दरअसल, यह एक्सरसाइज आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में आपकी काफी ज्यादा सहायता कर सकती है। दरअसल, जोड़ों पर ज़्यादा ज़ोर डाले बिना बैंड धीरे-धीरे रेजिस्टेंस बनाते हैं, जो सीधे तौर पर पीठ, कंधों और रीढ़ की हड्डियों को मजबूत बनाने में आपकी काफी ज्यादा सहायता करते हैं। आम तौर पर, यह एक काफी ज्यादा असरदार एक्सरसाइज जो विशेष तौर पर एक व्यक्ति की पीठ के ऊपरी और बीच की मसल्स को लक्षित करती है। आज के समय में लोगों की बढ़ती उम्र के साथ उनके शरीर के पोस्चर का खराब होना और साथ में पीठ में दर्द होना जैसी समस्याएं काफी ज्यादा आम हो गई हैं, जो बुजुर्ग लोगों को काफी ज्यादा परेशान कर देती हैं। दरअसल, रोजाना स्टैंडिंग रेजिस्टेंस बैंड रोज़ एक्सरसाइज करने से आप इस तरह की समस्याओं से अपना बचाव कर सकते हैं। हालांकि, इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप सबसे पहले एक रेजिस्टेंस बैंड को लें और उसे छाती के लेवल पर एक मजबूत खंभे से बांध दें। इसके बाद आप एकदम सीधे खड़े हो जाएँ और एंकर पॉइंट से बंधे बैंड को पकड़ें और बैंड को अपने शरीर की ओर खींचते हुए अपने कंधे की हड्डियों को पीछे की तरह खीचें। इसके बाद फिर अपने कंधों को सिकोड़ें और धीरे-धीरे अपनी शुरुआती पोजीशन में लौट आएं। इससे न केवल आपके शरीर को मजबूती मिलती है, बल्कि इससे आपकी मांसपेशियां भी काफी ज्यादा मजबूत बन जाती हैं।
निष्कर्ष: आज के समय में हर कोई चाहता है, कि बढ़ती उम्र के साथ-साथ उनकी हड्डियों की भी मजबूती बनी रहे। पर, ऐसे में लोग सिर्फ इस की कामना करते हैं, कोई एक्शन नहीं लेते हैं। यह सभी जानते हैं, कि शरीर की हड्डियों को मजबूत रखने के लिए इन की विशेष देखभाल और रोजाना की एक्सरसाइज काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। दरअसल, बढ़ती उम्र के साथ कमजोर होने वाली मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण एक्सरसाइज को कर सकते हैं, जिसमें सिट-टू-स्टैंड स्क्वैट्स, स्टैंडिंग रेजिस्टेंस बैंड रोज़ और लंज जैसे प्रभावशाली व्यायाम शामिल हो सकते हैं। यह एक्सरसाइज न केवल आपके शरीर की सेहत को बनाए रखती हैं, बल्कि कमजोर मसल्स को भी मजबूत बनाने का काम करती हैं। यह काफी ज्यादा लाभदायक साबित होती हैं। दरअसल, लंज मसल्स के लिए काफी ज्यादा प्रभावशाली एक्सरसाइज मानी जाती है और सिट-टू-स्टैंड स्क्वैट्स जैसी एक्सरसाइज से आप मसल्स को मजबूत बना सकते हैं। इनका रोजाना अभ्यास आपको काफी मजबूत और ताकतवर बना सकता है। हड्डियों से जुड़ी किसी भी तरह की गंभीर समस्या होने पर आप इन एक्सरसाइज को करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर सलाह करें। हड्डियों से जुड़ी कोई भी गंभीर समस्या होने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और हड्डियों से जुड़ी किसी भी तरह की गंभीर समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही कल्याण हॉस्पिटल में जाकर इस के विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
























