आखिर क्यों आती है घुटनों में से कट-कट की आवाज? डॉक्टर से जानें, इसके लक्षणों के बारे में!

Contact Us

    Chondromalacia Patella

    आज घुटनों से जुड़ी समस्या लोगों को काफी ज्यादा परेशान कर रही हैं। अपनी सेहत की अच्छे से देखभाल न करने के कारण और सेहतमंद भोजन का सेवन न करने के कारण लोगों को घुटनों से जुड़ी एक नहीं बल्कि कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें घुटनों से कट-कट, पॉप या फिर क्रैक जैसी आवाज आना भी शामिल है। आम तौर पर, आज के समय यह समस्या काफी ज्यादा आम हो गई है, जो हर वर्ग के लोगों को अपनी चपेट में ले सकती है और बीमार कर सकती है। यह समस्या ज्यादातर बुजुर्ग लोगों और महिलाओं को परेशान करती है। इस समस्या के कारण लोगों को चलने फिरने में, उठने बैठने में और रोजाना के काम करने में काफी ज्यादा दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के कारण पीड़ित व्यक्ति हर तरह से दुखी रहता है। कई बार घुटनों से जुड़ी इस समस्या का होना आम होता है, पर अगर इसके साथ-साथ आपको इस में दर्द, काफी ज्यादा सूजन या फिर आपको चलने-फिरने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत समस्या हो, तो इस तरह की स्थिति में इस को गंभीर रूप से लेना चाहिए, क्योंकि इसे हल्के में लेना आपकी सेहत के लिए भारी पड़ सकता है। इसके कारण कोई भी गंभीर समस्या जन्म ले सकती है। ऐसे में, बहुत से लोग इस के बारे में जानना चाहते हैं, कि आखिर क्यों घुटनों में से कट-कट की आवाज आती है? 

    दरअसल, डॉक्टर के अनुसार लोगों के घुटनों में से आने वाली आवाज के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जिसमें जोड़ों में फ्लूइड या फिर एयर बबल्स का टूटना शामिल होता है। ऐसे में, जब आप अपने घुटनों से किसी भी तरह की कोई भी गतिविधि या मूवमेंट करते हैं, तो इस दौरान घुटनों में बने फ्लूइड या फिर एयर बबल्स फूट जाते हैं, जिसके कारण आपको अपने घुटनों में से कट-कट की आवाज आती है, जो सभी लोगों में सामान्य होता है। इसके अलावा, इस समस्या के और भी कई कारण हो सकते हैं, जिसमें मेनिस्कस में सूजन, टेंडन, लिगामेंट में खिंचाव और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसे किआ कारण शामिल हो सकते हैं। दरअसल, ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी स्थिति के दौरान पीड़ित व्यक्ति के घुटनो में से कार्टिलेज धीरे-धीरे घिसने लग जाती है, जिसकी वजह से न केवल घुटने, बल्कि इनकी मूवमेंट भी बुरी तरीके से प्रभावित हो जाती है। इस दौरान घुटनों में समस्या बढ़ने पर, खुद डॉक्टर न बने, बल्कि इसके लिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ऐसा करने से आप घुटनों में होने वाली किसी गंभीर समस्या से अपना बचाव कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में और जानते हैं। 

    See also  घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए क्या इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल हो सकता है बेहद फायदेमंद? डॉक्टर से जानें, घुटनों में दर्द होने के कारण!

    घुटनों से कट-कट आने की समस्या में किन लक्षणों को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज? 

    दरअसल, अगर आपको अपने घुटनों में से कट-कट की आवाज आती है, तो इस तरह की स्थिति में आपको इस समस्या के निम्नलिखित लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, नहीं तो आपको घुटनों से जुड़ी भारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, इसमें शामिल हो सकते हैं, जैसे 

    1. घुटनों की आवाज के साथ गंभीर दर्द का अहसास होना। 

    2. घुटनों में कट-कट की आवाज के साथ सूजन का होना। 

    3. समस्या के दौरान गर्माहट का अहसास होना। 

    4. घुटने का लॉक हो जाना। 

    5. सुबह उठते समय अकड़न की समस्या महसूस होना। 

    ऐसे लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से मिलें। इसके अलावा, चलते समय घुटना अचानक से मुड़ जाए या फिर जवाब दीने लगे, तो यह किसी अंदरूनी चोट या फिर कमजोरी का एक प्रमुख्य लक्षण हो सकता है।

    घुटनों में होने वाले दर्द और आवाज से राहत पाने के टिप्स!

    दरअसल, घुटनों में होने वाले दर्द और आवाज से आराम पाने के लिए आप निम्नलिखित कुछ टिप्स को अपना सकते हैं, जैसे 

    1. अपने वजन को कंट्रोल में रखें। 

    2. नियमित संतुलित आहार का सेवन करें। 

    3. रोजाना पैदल चलने की कसरत करें। 

    4. कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर भोजन का सेवन करें। 

    5. इस दौरान साइकिलिंग को जरूर अपनाएं। 

    6. हल्की स्ट्रेचिंग को जरूर करें। 

    7. सहायक जूतों को पहनें। 

    8. घुटनों को अधिक मोड़ने वाली एक्टिविटी से बचें।

    9. जांघ के सामने की मांसपेशियों और हिप्स को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज करें। 

    निष्कर्ष: आज के समय में हर कोई घुटनों से जुड़ी समस्या से परेशान है। घुटनों में होने वाली समस्या न केवल लोगों की सेहत को प्रभावित करती है, बल्कि इसके कारण लोगों के रोजाना के काम भी बुरी तरीके से प्रभावित होते हैं। घुटनों में से कट-कट की आवाज आना आम है और इस से आज काफी लोग प्रभावित हैं। यह समस्या सभी वर्ग के लोगों को अपनी चपेट में ले सकती है, ज्यादातर इस समस्या का शिकार महिलाएं, बुजुर्ग लोग, अधिक मोटापे वाले लोग और खिलाड़ी होते हैं। लोगों को यह समस्या कई कारणों से हो सकती है, जिस के पीछे कई गंभीर कारण भी शामिल हो सकते हैं और कई आम कारण भी शामिल हो सकते हैं, जैसा कि आपको इस लेख में बताया गया है। अगर इस समस्या के दौरान आपको कोई भी परेशानी या फिर आपको अपने रोजाना के काम करने में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आ रही है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, पर अगर घुटनों में दर्द, सूजन, चलने- फिरने में दिक्कत और कट-कट की आवाज आना आपको लगातार या फिर 2 से 3 सप्ताह से ज्यादा समय से परेशान कर रही है और आपको रोजाना के काम करने में क़ाफी दिक्क्त महसूस हो रही है, तो आप तुरंत अपने घुटनों की जाँच करवाएं। अगर वक्त रहते समस्या के लक्षणों की पहचान कर ली जाए और समय पर इलाज हो जाए, तो आप घुटनों की किसी बड़ी समस्या का शिकार होने से बच सकते हैं। घुटने की आम समस्या से राहत पाने के लिए रोजाना चलें, हल्की स्ट्रेचिंग करें और साइकिलिंग करें। इसके बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए और घुटनों या फिर जोड़ों से जुड़ी कीसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही कल्याण हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। 

    See also  कल्याण हॉस्पिटल कर रहा है लो बैक पेन का एंडोस्कोपी डिस्केक्टॉमी सर्जरी की मदद से सटीक इलाज

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

    प्रश्न 1. घुटनों से जुड़ी समस्या किसको ज्यादा परेशान करती है? 

    दरअसल, घुटनों से जुड़ी समस्या जिसमें व्यक्ति को दर्द, सूजन और आर्थराइटिस जैसी समस्या का काफी ज्यादा सामना करना पड़ता है। घुटनों में होने वाली समस्या ज्यादातर बजुर्ग, महिलाओं, मोटापे से पीड़ित व्यक्ति, खिलाडी, लंबे समय तक बैठने वाले व्यत्कि, गलत तरीके से बैठने वाले व्यक्ति, गाउट या फिर रूमेटॉइड अर्थराइटिस जैसी समस्या से पीड़ित लोगों को यह समस्या काफी ज्यादा परेशान करके रख देती है। 

    प्रश्न 2. क्या छोटे बच्चों को भी घुटनों से जुड़ी समस्या हो सकती है?

    हाँ, छोटे बच्चों को भी घुटनों से जुड़ी समस्या काफी ज्यादा परेशान कर सकती है, इसका मुख्य कारण खेलना, दौड़ना और माशपेशियों में पड़ने वाला खिचाव हो सकता है। 

    See also  हड्डी में फ्रैक्चर होने पर किन पोषक तत्वों का सेवन किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें

    प्रश्न 3. अपने घुटनों की सेहत को बनाए रखने के लिए क्या करें?

    आम तौर पर, अगर आप चाहते हैं, कि आपके घुटने हमेशा के लिए सेहतमंद रहे, तो इसके लिए आप अपने वजन को कंट्रोल में रखें, रोजाना हल्की एक्सरसाइज करें, मांसपेशियों को मजबूत रखें, सेहतमंद और पौष्टिक आहार का सेवन करें, भारी वजन को न उठायें और सही जूतों का इस्तेमाल करना जैसे कई उपायों को अपना सकते हैं। इससे न केवल आपके घुटनों की सेहत बनी रहेगी, बल्कि इससे आप का शारीरिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा। 

    प्रश्न 4. किस स्थिति में, घुटनों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है?

    वैसे तो घुटनों में होने वाली समस्या के कई कारण हो सकते हैं, पर कुछ स्थितियां घुटनों की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। आम तौर पर, घुटनों पर काफी ज्यादा दबाव पड़ने, कार्टिलेज घिस जाने, या फिर कोई पुरानी चोट फिर से उभर आने जैसी स्थितियों में घुटनों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

    प्रश्न 5. क्या घुटनों में से कट-कट की आवाज आना आम होता है?

    दरअसल, हाँ घुटनों में से कट-कट की आवाज आना या फिर घुटना चटकने की आवाज आना एक आम समस्या हो सकती है, जिसे डॉक्टरी भाषा में क्रेपिटस भी कहा जाता है। लगभग 70 प्रतिशत लोगों में इस समस्या को देखा जा सकता है, पर अगर यह समस्या आपको लगातार और काफी लंबे वक्त से परेशान कर रही है और आपके रोजाना के कामों को बुरी तरीके से प्रभावित कर रही है, तो ऐसे में इसे हल्के में न लें, तुरंत डॉक्टर से इसका इलाज करवाएं। ताकि आगे चलकर होने वाली गंभीर समस्या से बचा जा सके। यह समस्या लोगों में विशेष तौर पर उठते-बैठते वक्त हो सकती है।

    Book Your Appointment Now