क्या आपको भी कार्डियो एक्सरसाइज के समय घुटनों में दर्द होता है, आज़माएं ऐसे टिप्स जो दर्द को करे दूर

Contact Us

    Pain relief physiotherapy for knee and leg pain at Kalyan Hospital.

    व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए कार्डियो एक्सरसाइज करना बेहद आवश्यक है | लेकिन इस एक्सरसाइज के दौरान घुटनों मे काफी दर्द उठ जाता है जिसकी वजह से कई लोग इस एक्सरसाइज को करना छोड़ देते है | अगर आप कार्डिओ एक्सरसाइज के दौरान घुटनो में हो रहे दर्द से परेशान है तो बिलकुल भी न घबराएं, ये कुछ ऐसे टिप्स है जो आपको घुटनो के दर्द से मुक्त कर सकती है, आइये जानते है इसके बारे में :- 

    टिप्स 1. वार्म-अप करें :- कोई भी एक्सरसाइज को शुरू करने से पहले वार्म-अप करना बेहद आवश्यक होता है | इससे आपकी मांसपेशियां गर्म हो जाती और घुटनो पर दबाव भी कम पड़ता है |  

    See also  Is Knee Osteoarthritis Reversible?

    टिप्स 2. सही एक्सरसाइज को चुने :-  तैराकी, साइकिलिंग और एलिप्टिकल ट्रेनर जैसे एक्सरसाइज को चुने, यह घुटनों पर कम प्रभाव डालने वाली एक्सरसाइज होती है | 

    टिप्स 3 . सही जुत्तो को पहने :- सही आकार और सपोर्ट वाले जूतों को पहना बेहद आवश्यक है क्योंकि  यह जूते आपके पैरों को सही सपोर्ट देते है, जिसकी वजह से पैरों और घुटनों में दर्द नहीं होता | 

    टिप्स 4. सही तकनीक का प्रयोग करें :- कार्डियो एक्सरसाइज के दौरान सही तकनीक का प्रयोग करना बेहद आवश्यक है, क्योंकि इससे आपके घुटनों पर कम दबाव पड़ता है | 

    टिप्स 5. वजन को कम करें :- अधिक वजन से घुटनो पर काफी दबाव पड़ता है, जिससे घुटनो में दर्द होने लगता है | इसलिए वजन को एक नियमित रूप से कम करे | 

    See also  घुटने में दर्द क्या है कारण, लक्षण और इसके घरेलू इलाज

    टिप्स 6. नी-ब्रेस से घुटनों को सहारा दे :-  नी-ब्रेस की सहायता से घुटनों को सपोर्ट दे, यह आपके घुटनों में कम दबाव डालने और दर्द को कम करने में मदद करेगा | 

    टिप्स 7. स्ट्रेचिंग करते रहे :- एक्सरसाइज करने के बाद घुटने की स्ट्रेचिंग करे, जिससे घुटने लचीले हो जायेंगे और दर्द भी कम होगा | 
    टिप्स 8 . डॉक्टर से राय ले :- अगर घुटनो में लगातार दर्द बढ़ते ही जा रहा है तो बेहतर यही है की आप डॉक्टर के पास इस समस्या की अच्छे से जांच करवाए | ताकि इससे सही समय पर ट्रीटमेंट मिल सके और दर्द को कम किया जा सके | इसके लिए आप कल्याण हॉस्पिटल का चयन कर सकते है | यहां के डॉक्टर ओर्थपेडीक में एक्सपर्ट है |

    See also  Types of Knee Joint Infection

    Book Your Appointment Now