अपने घुटनों की सर्जरी के बाद खुद को कैसे रखें फिट? इस बारे में जानिए डॉक्टर से

Contact Us

    Elderly person showing both knees with visible surgical scars after knee surgery

    आज के समय में बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल सभी लोगों के लिए समस्या का एक बहुत बड़ा कारण बनता जा रहा है। आपको बता दें कि ज्यादातर लोगों का खराब लाइफस्टाइल और असंतुलित जीवनशैली के चलते कई लोगों में घुटनों से संबंधित समस्या भी तेजी से बढ़ रही है। दरअसल कई बार लोगों के घुटनों के ग्रीस घिस जाते हैं, या फिर उन पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ने की वजह से घुटनों में बहुत ज्यादा तकलीफ होती है। बता दें कि इसकी वजह से कई बार लोगों के घुटनों की सर्जरी करनी पड़ जाती है। आमतौर पर घुटनों की सर्जरी के बाद ज्यादातर डॉक्टर पेशेंट को एक अच्छे लाइफस्टाइल को अपनाने की सलाह देते हैं।

    आपको बता दें कि अपने घुटनों की सर्जरी करवाने के बाद आपको सिर्फ अपने खानपान पर ही नहीं, बल्कि चलने-फिरने से संबंधित सावधानियों को बरतने पर भी ध्यान देना चाहिए। हालांकि अगर आपने भी हाल ही में अपने घुटनों की सर्जरी को करवाया है, तो आपके पास इस तरह की स्थिति के बारे में सही जानकारी का होना बहुत जरूरी है, तो आइये इस लेख के माध्यम से इसके डॉक्टर से इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं, कि आखिर घुटनों की सर्जरी के बाद खुद को कैसे फिट रख सकते हैं? 

    घुटनों की सर्जरी कराने के बाद खुद को कैसे फिट रख सकते हैं?

    1. फिजियोथेरेपी या फिजिकल थेरेपी 

    दरअसल फिजियोथेरेपी या फिर फिजिकल थेरेपी आमतौर पर आपके घुटनों को स्वस्थ रखने में काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकती है। बता दें कि अगर आपने हाल ही में अपने घुटनों की सर्जरी को करवाया है, तो इस तरह की स्थिति में डॉक्टर आपको फिजिकल थेरेपी को करने की सलाह दे सकते हैं। माना जाता है कि फिजियोथेरेपी को करने से घुटनों में ताकत के बढ़ने के साथ साथ लचीलापन भी बढ़ता है। आपको बता कि फिजियोथेरेपी का उपयोग करने से आमतौर पर आपके घुटने बहुत जल्दी ठीक हो जाते हैं और इसके साथ ही जोड़ों के लिगामेंट्स भी जल्दी से ठीक हो जाते हैं। इसके अलावा यह पहले से ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। इसलिए डॉक्टर के द्वारा बताई गई जानकारी और बताई गई सर्जरी पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। 

    2. एक्सरसाइज करना जरूरी है 

    आपको बता दें कि अगर आपने हाल ही में अपने घुटनों की सर्जरी को करवाया है, तो इस तरह की स्थिति में फिजियोथेरेपी को करने के साथ साथ आपको थोड़ी एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी है। हालांकि डॉक्टर के द्वारा घुटनों की सर्जरी के तुरंत बाद आपको हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज करने से बचने की सलाह दी जाती है। आमतौर पर इसके साथ ही थोड़ी एक्सरसाइज करने से आपके घुटने की गतिशीलता बढ़ने लगती है, जिसकी वजह से आपके घुटने सर्जरी के बाद रिकवर बहुत तेज़ी से होती हैं। आपको बता दें कि इसके लिए आपको नियमित तौर पर कसरत करने के साथ साथ अन्य शारीरिक गतिविधियों में भी शामिल होना  जरूरी होता है। 

    3. वॉकिंग करना

    आमतौर पर आपके घुटने की सर्जरी के बाद आपको सैर करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। आपको बता दें कि घुटनों की सर्जरी के बाद डॉक्टर भी आपको सैर करने की सलाह देते हैं। चलना या फिर तेज सैर करना आपके घुटनों की तीव्रता बढ़ने के साथ-साथ इस का लचीलापन भी बढ़ता है। असल में घुटनों की सर्जरी के बाद सैर करने की वजह से आपके घुटनों की रिकवरी बहुत तेजी से होती है और इसके साथ ही घुटनों की मांसपेशियों की ताकत में भी बढ़ावा होता है। आपको बता दें कि सुबह की सैर करना हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है। सैर करने से आपके घुटनों का दर्द कम होता है और इसके साथ-साथ मोबिलिटी बढ़ाने में भी काफी ज्यादा मदद मिलती है।

    4. स्वस्थ आहार लें

    आपको बता दें कि स्वस्थ आहार का सेवन करने से हम अपने शरीर को बीमारियों से बचा सकते हैं। स्वस्थ आहार हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका को निभाता है। दरअसल किसी भी समस्या के उपचार के बाद स्वस्थ आहार लेना बहुत जरूरी होता है। जैसे की चाहे वो घुटनों की सर्जरी हो या फिर आंखों की या फिर शरीर के किसी भी अन्य अंगों की ही सर्जरी क्यों न हो। आम तौर पर सर्जरी के बाद एक स्वस्थ आहार को मेनटेन करके चलना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। आपको बता दें की सर्जरी के बाद जल्दी से रिकवर होने के लिए आपको अपनी नियमित खुराक में ज्यादातर फल और सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही आपको इस तरह के फूड्स को खाने से, अपना पूरी तरीके से बचाव करना चाहिए, जो आपकी सेहत को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाते हों। और आपकी रिकवरी में रुकावट पैदा करते हैं। इस तरह की स्थिति में आपको फास्ट और जंक फूड्स जैसी चीजों का सेवन करने से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए। 

    निष्कर्ष

    जैसे शरीर के बाकी अंग एक व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उसी तरह ही घुटने भी जीवन जीने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। लेकिन लोगों के खराब लाइफस्टाइल और असंतुलित जीवन शैली के कारण लोगों में घुटनों से संबंधित समस्या तेजी से बढ़ रही है। घुटनों की समस्या गंभीर होने पर कई बार लोगों के घुटनों की सर्जरी करनी पड़ती है। ज्यादातर डॉक्टर सर्जरी के बाद पेशेंट को एक अच्छे लाइफस्टाइल और एक संतुलित जीवन शैली को अपनाने की सलाह देते हैं। घुटनों की सर्जरी के बाद आपको अपने खान -पान और दैनिक गतिविधियों से जुड़ी सावधानियों को जरूर बरतना चाहिए। अगर आपने भी हाल ही में अपने घुटनों की सर्जरी को करवाया है, तो आप खुद को फिट रखने के लिए रोजाना सैर कर सकते हैं, फिजियोथेरेपी या फिजिकल थेरेपी को कर सकते हैं, एक्सरसाइज कर सकते हैं और स्वस्थ आहार ले सकते हैं। इस से आपके घुटनों की रिकवरी तेजी से होती है। घुटनों की सर्जरी के बाद किसी भी तरह की समस्या होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर आपको भी इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करनी है और अगर आपको भी घुटनों से संबंधित कोई समस्या है और आप इस से काफी ज्यादा परेशान हैं, आप इस समस्या का तुरंत इलाज करवाना चाहते हैं, तो आप आज ही कल्याण अस्पताल में जाकर आप अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

    प्रश्न 1. सर्जरी के बाद घुटने को कैसे मोड़ना है? 

    दरअसल अगर आपने हाल ही में अपने घुटनों की सर्जरी कराई है, तो इस तरह की स्थिति में अपने घुटनों को एकसाथ या फिर  झटके से बिलकुल भी मोड़ना नहीं चाहिए, इससे आपको बचना चाहिए। इसके लिए आप अपने घुटनों को फीजियोथेरेपी करने के बाद धीरे-धीरे करके मोड़ सकते हैं। 

    प्रश्न 2. घुटने के ऑपरेशन के बाद व्यक्ति को क्या नहीं करना चाहिए?

    आमतौर पर घुटनों की सर्जरी करवाने के बाद एक व्यक्ति को लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठने से अपना बचाव करना चाहिए और इसके साथ- साथ बहुत ज्यादा शारीरिक गतिविधियों में अपने आप को शामिल होने से भी बचना चाहिए।