रीढ़ की हड्डी में अगर हो रहा है दर्द तो इन बातों का रखें खास ध्यान !

Contact Us

    Expert orthopaedic spine surgeon at Kalyan Hospital in Ludhiana specializing in spinal precision.

    [vc_row][vc_column][vc_column_text]रीढ़ की हड्डी का दर्द काफी असहनीय होता है, क्युकि इसी के बल पर हमारा पूरा शरीर टीका हुआ होता है, इसलिए इसका ठीक रहना बहुत जरूरी है, तो अगर आप भी रीढ़ की हड्डी में दर्द से काफी परेशान है तो इसके समाधान के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर से पढ़े ;

    रीढ़ की हड्डी में दर्द की समस्या क्या है ?

    • रीढ़ की हड्डी हमारे शरीर के पिछले हिस्से में स्थित एक लंबे और पाइप या ट्यूब की तरह ऐसी बनावट है जो सिर के निचले हिस्से से शुरू होकर कमर के निचले हिस्से तक होती है। 
    • जवान उम्र के लोगों में इसकी लंबाई आमतौर पर 40 सेंटीमीटर और चौड़ाई 2 सेंटीमीटर तक होती है। इस संरचना में कई सारी नसें और सेल्स रहते है जो कि हमारे दिमाग से पूरे शरीर तक संदेश पहुंचाते है और बाकी हिस्सों से दिमाग तक संदेश पहुंचाते है। इसे हमारी तंत्रिका प्रणाली का अहम हिस्सा माना जाता है। इसके मुख्य रूप से 3 भाग होते है, जिसमे से-
    • पहला है सर्वाइकल (गर्दन) दर्द। 
    • थोरासिक (छाती) का दर्द। 
    • लुम्बार (पीठ के निचले हिस्से) का दर्द।
    See also  Types of Pain from a thoracic herniated disc

    रीढ़ की हड्डी में दर्द के कारण क्या है ?

    • इसमें दर्द के कारण ओस्टियोआर्थराइटिस की समस्या होती है जिसमे आपके कार्टिलेज को नुकसान पहुंचता है। 
    • हर्निएटेड डिस्क, के कारण दर्द। 
    • साइटिका के कारण भी आपको रीढ़ में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 
    • स्पाइनल स्टेनोसिस, भी आपके रीढ़ की हड्डी में दर्द की वजह है। 
    • स्कोलियोसिस, की स्थिति में रीढ़ की हड्डी की बनावट में बदलाव आ जाता है। आमतौर पर इसका प्रभाव बच्चों में दिखाई देता है। ध्यान न देने पर उनके शारीरिक विकास में समस्याएं देखने को मिल सकती है।

    अगर आप रीढ़ की हड्डी में दर्द के कारण बहुत ज्यादा परेशान है तो इससे बचाव के लिए आपको लुधियाना में बेस्ट स्पाइन सर्जन का चयन करना चाहिए।

    रीढ़ की हड्डी में दिखने वाले दर्द के लक्षण क्या है ?

    • कमर के निचले हिस्से में दर्द और कुछ मौकों पर जकड़न का एहसास होना।
    • इस प्रकार का दर्द कुछ लोगों को रात में भी परेशान करता है।
    • कभी-कभी चलने फिरने या एक्सरसाइज के बाद भी दर्द बढ़ जाता है।
    • इसके अलावा दर्द कमर से होता हुआ कूल्हों तक भी महसूस किया जा सकता है।
    • कई ऐसे लोग है, जिन्हें ऐसे मौके पर सुन्नता का एहसास होता है।
    • कमर के अलावा गर्दन में दर्द और जकड़न जैसी परेशानियां भी सामने आ जाती हैं।
    • गंभीर स्थिति होने पर मल-मूत्र से संबंधित समस्याएं भी व्यक्ति को परेशान कर सकती है। 
    • कमर में दर्द के कारण कई बार सुबह उठने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। 
    See also  What are the consequences you will face while ignoring back pain?

    कमर में दर्द के कारण अगर आपके कूल्हों में भी दर्द बना रहता है तो इससे निजात पाने के लिए आपको लुधियाना में बेस्ट ऑर्थो डॉक्टर का चयन करना चाहिए।

    रीढ़ की हड्डी में दर्द का इलाज क्या है ?

    • रीढ़ की हड्डी में दर्द के इलाज की बात करें तो, इसमें सबसे प्रमुख है दवाइयां जिसके कारण दर्द कम हो जाता है। यदि स्थिति सामान्य से गंभीर हो चुकी है डॉक्टर स्टेरॉयड इंजेक्शन का भी इस्तेमाल कर सकते है। 
    • जब इंजेक्शन का भी कोई रिजल्ट न निकले तो ऐसे मौकों पर डॉक्टर आपको फिजिकल थेरेपी की सलाह भी दे सकते है, जिसमें फिजिकल थैरेपिस्ट आपके दर्द के मुताबिक विभिन्न तरह की थेरेपी से मदद करने की कोशिश करेंगे। इससे दर्द में फायदा भी होगा और आपकी रीढ़ की हड्डी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 
    • लेकिन जब इन उपायों की मदद से भी आराम नहीं मिलता है तो डॉक्टर को सर्जरी की मदद लेनी पड़ जाती है।
    See also  मनीष कुमार ने बताया की कैसे कल्याण हॉस्पिटल ने किया उनका सर्वाइकल का सफलतापूर्वक इलाज

    अगर आपको अपने रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करवानी है तो इसके लिए आप कल्याण हॉस्पिटल का चयन कर सकते है।

    निष्कर्ष :

    रीढ़ की हड्डी में दर्द को कृपया हल्के में लेने की भूल न करें, वर्ना आपको पूरी उम्र लेट कर गुजारना पड़ सकता है, इसलिए इसमें सामान्य से भी लक्षण नज़र आए तो जल्द डॉक्टर का चयन करें।[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row]