हाथ, पैर या शरीर के किसी भी हिस्से में कई बार चोट लग जाती है या उस जगह की हड्डी टूट जाती है जिसको ठीक करना काफी मुश्किल हो जाता है, लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की वो ऐसे कौन-से उपाय या खाने की चीज है जिसको खाकर हम इस समस्या से खुद को बाहर निकाल सकते है, इसके अलावा कैल्शियम हमारी टूटी हुई हड्डी को ठीक करने में क्या भूमिका निभाते है, हम इसके बारे में भी बात करेंगे इसलिए हड्डियों को मजबूत करने के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर से पढ़े ;
हाथ पैर या शरीर के किसी भी हिस्से के फ्रैक्चर का हमें कैसे पता चलेगा ?
- आपको दर्द का एहसास होगा।
- सूजन वाली जगह पर फ्रैक्चर ।
- फ्रैक्चर अगर गंभीर होगा तो आपको विकलांगता की समस्या होगी।
- चोटिल होने पर आपको झटके या चटखने की आवाज सुनाई दे सकती है।
- चोटिल हिस्से के आसपास सूजन, खरोंच या संवेदनशीलता हो सकती है।
- चोट की जगह पर वजन डालने, उसे छूने, उसे दबाने, या उसे हिलाने पर आपको दर्द महसूस हो सकता है।
क्या खाने से टूटी हुई हड्डी ठीक हो सकती है ?
- जब हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है तो अक्सर हमारी हड्डिया कमजोर पड़ जाती है और अंत में वो टूट जाती है। इसलिए हड्डियों के बचाव के लिए आपको रोजाना केले का सेवन करना चाहिए क्युकि केले में मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो हड्डियों की संरचना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए अगर आप हड्डियों को मजबूत बनाए रखने और फ्रैक्चर से जल्दी निजात पाना चाहते है तो केले को नियमित रूप से आहार में शामिल करें।
- सेब में कैल्शियम और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है यह दोनों तत्व शरीर में कोलेजन का निर्माण कर के फ्रैक्चर हड्डियों को रिकवर करने में मदद करते हैं।
- पालक और साग में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो फ्रैक्चर हड्डियों को जल्द से जल्द रिकवर करने में मदद करता है।
- सोयाबीन भी आपकी हड्डियों के लिए काफी मददगार माना जाता है, क्युकि सोयाबीन प्रोटीन और कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। इसलिए इससे हड्डी को मजबूती मिल सकती है। वही इन सब चीजों को तो आपको खाना ही है, लेकिन जब हड्डी शुरुआती दौर में टूटती है तो इसके लिए आपको लुधियाना में बेस्ट स्पाइन सर्जन से अपना उपचार करवाना चाहिए।
- फ्रैक्चर हड्डियों को ठीक करने में डेयरी प्रोडक्ट एक एहम भूमिका निभाते है क्युकी इसमें प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं, जो हड्डियों को रिकवर करने और मजबूत बनाने में मदद करता है।
- अगर आप नॉनवेज वगेरा खा लेते है, तो अंडा आपकी टूटी हुई हड्डियों के लिए बेहतरीन विकल्प है।
हड्डियों को ठीक करने का बेहतरीन हॉस्पिटल ?
कल्याण हॉस्पिटल की मदद से आप अपनी टूटी हुई हड्डियों की समस्या से निजात पा सकते है। आपको बता दे की ये हॉस्पिटल टूटी हुई हड्डियों का इलाज करने में काफी अच्छा माना जाता है।
Dr. Rajinder Singh
Chief Orthopedic Surgeon
Specializing in robotic knee replacement and endoscopic spine surgeries with 30+ years of clinical excellence at Kalyan Hospital Ludhiana.