L4 और L5 स्लिप डिस्क क्या है और क्या L4 , L5 से हो रहे कमर दर्द का किया जा सकता है इलाज ?

Contact Us

    जाने L4 और L5 से हो रहे कमर दर्द से कैसे पाए छुटकारा

    यदि आपका भी प्रश्न यह है की क्या L4 , L5 से हो रहे कमर दर्द का इलाज किया जा सकता है, तो जी हाँ बिलकुल इस समस्या का स्थायी रूप से इलाज किया जा सकता है | इसके लिए आपको ऑर्थोपेडिक्स में स्पेशलिस्ट के पास जाना चाहिए और अपना इलाज करवाना चाहिए | 

    L4 और L5 स्लिप डिस्क से होने वाला कमर दर्द आम परेशानियों में से एक है, जो किसी भी व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है | यह एक किस्म की ऐसी परेशानी है, जो समय के साथ बढ़ती रहती है और कमर में सूजन को पैदा कर देती है, जिसकी वजह से आपको उठाने, बैठने, चलने और सोने में काफी परेशानी होने लग जाती है | 

    जाने L4 और L5 से हो रहे कमर दर्द से कैसे पाए छुटकारा

    अब अगर बात करें की L4 और L5 स्लिप डिस्क क्या होता है तो मानव शरीर में मौजूद रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से में लंबर नाम के मलके और ब्लॉक्स होते है, जिसे वेर्टेब्रे कहा जाता है | हर मलकों के बीच एक डिस्क मौजूद होता है, जो लचीला होता है और रीढ़ की हड्डी को फ़्लेक्सफीलिटी प्रदान करने का कार्य करता है | 

    See also  How Having Poor Spinal Health Impacts Your Life

    कुछ कारणों से यह डिस्क वेर्टेब्रे से बाहर की तरफ आ जाते है | इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ लचीली पदार्थ का सुख जाता है, जिसकी वजह से नसों पर काफी दबाव पड़ने लग जाता है, जिसे स्लिप डिस्क भी कहा जाता है | आइये जानते है L4 और L5 स्लिप डिस्क से होने वाले दर्द के पप्रमुख कारण क्या है :- 

    L4 और L5 स्लिप डिस्क से होने वाले दर्द के प्रमुख कारण :- 

    • अधिक समय तक झुक कर लैपटॉप चलाना या फिर पढ़ाई करना | 
    • अचानक से झटका लगना या फिर झुकना | 
    • वजनदार सामान को उठाना 
    • काफी लंबे समय तक ड्राइविंग करना | 
    • उम्र बढ़ने से भी स्लिप डिस्क का लचीलापन कम हो सकता है | 
    • गिरने या फिर फिसलने के कारण 
    See also  Successful Surgery For Cervical Meningioma At Kalyan Hospital

    L4 और L5 स्लिप डिस्क से हो रहे दर्द का कैसे करें इलाज ? 

    यदि आप में कोई भी व्यक्ति L4 और L5 स्लिप डिस्क से हो रहे दर्द से जूझ रहे है तो बेहतर यही है आप तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और अपना इलाज करवाएं | इस समस्या का कई तरीकों से इलाज किया जा सकता है जैसे की दवाएं, फिजियोथेरेपी और व्यायाम, सर्जरी आदि | हालांकि यह केवल आपकी स्थिति पर निर्भर करता है, क्योंकि कई बार दवाओं और फिजियोथेरेपी से कमर दर्द चला जाता है, लेकिन अगर स्थिति गंभीर है तो डॉक्टर आपको सर्जरी को करवाने की सलाह दे सकते है | 

    See also  घुटने के जोड़ों का ऑस्टियोआर्थराइटिस होना क्या है ? जाने एक्सपर्ट्स से कैसे करें इसका उपचार

    जाने L4 और L5 से हो रहे कमर दर्द से कैसे पाए छुटकारा

    यदि आप भी ऐसी किसी परिस्थिति से गुजर रहे है तो इलाज के लिए आप कल्याण हॉस्पिटल से परामर्श कर सकते है | इस संस्था के सभी डॉक्टर पंजाब के बेहतरीन ऑर्थोपेडिक में से एक है, जो पिछले 22 वर्षों से ओर्थोपैथिक से जुड़ी समस्या को इलाज करने में पीड़ित मरीज़ों की मदद कर रहे है | इसलिए परामर्श के लिए आज ही कल्याण हॉस्पिटल नामक वेबसाइट पर जाएं और अपनी अप्पोइन्मेंट को बुक करें | इसके अलावा आप वेबसाइट पर दिए गए नंबरों से सीधा संस्था से संपर्क कर सकते है |