दरअसल, बढ़ती उम्र के साथ लोगों को सेहत के साथ- साथ हड्डियों से जुडी कई तरह की समस्याओं का समंबा करना पड़ता है, जिसमें हड्डियों और जोड़ों में दर्द होना शामिल होता है। आम तौर पर, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि पुरषों के मुकाबले महिअलों को इस हड्डियों से जुडी तरह- तरह की समस्यायों का सामना काफी ज्यादा करना पड़ता है। ऐसे में, इस तरह की समस्या को नज़रअंदाज करना अपने लिए काफी ज्यादा भारी पड़ सकता है। इसलिए, समस्या का तुरंत समाधान करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दरअसल, इस तरह की समस्या के दौरान बहुत से लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी सप्लीमेंट का सेवन करना शुरू कर देते हैं, जो उनके दर्द और परेशानी को काफी हद तक ठीक कर देता है, पर इन का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना लाभदायक होता है। हालांकि, इसके अलावा आप प्राकृतिक तरीके से भी अपनी हड्डियों को मजबूत बनाकर रख सकते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स को शामिल कर सकते हैं, जो हड्डियों के साथ -साथ सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं। इसमें बादाम, अखरोट, अंजीर, खजूर और काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स शामिल हो सकते हैं। यह वाकई हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और जोड़ों और हड्डियों के दर्द से राहत प्रदान करते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इसके डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
हड्डियों के लिए कौन- से ड्राई फ्रूट्स फायदेमंद होते हैं
1. काजू
हांलांकि, हड्डियों को लंबे वक्त तक के लिए मजबूत बनाये रखने के लिए काजू का सेवन किया जा सकता है। दरअसल, नियमित रूप से काजू का सेवन से हड्डियों और जोड़ों के दर्द को कम करने में काफी ज्यादा सहायता प्राप्त होती है। कैल्शियम, फोलेट और मैग्नीशियम काजू में भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। दरअसल, हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए काजू का सेवन दूध के साथ करना काफी ज्यादा लाभदायक साबित होता है। इसके अलावा, आप भीगे हुए काजू का सेवन भी कर सकते हैं। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि दिल की सेहत के लिए काजू का सेवन काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।
2. खजूर
दरअसल, खजूर भी एक ड्राई फ्रूट की तरह होता है, जिसका सेवन हड्डियों को मजबूत करने के लिए लिया जा सकता है। आम तौर पर, खजूर मैग्नीशियम, कैल्शियम, मैंगनीज, कॉपर और सेलेनियम जैसे कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। हालांकि, आप भी अपनी हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए खजूर का सेवन अपनी डाइट में नियमित रूप से शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए आप 5 से 6 खजूर लेकर रात भर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इन का सेवन कर लें। इससे आपकी हड्डियां मजबूत होने के साथ-साथ मांसपेशियां भी काफी ज्यादा मजबूत बनती हैं।
3. अखरोट
आम तौर पर, अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा ज्यादा होने के साथ- साथ इस में कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन डी, विटामिन बी6 और फास्फोरस जैसे कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं। दरअसल, अगर आप अपनी डाइट में नियमित रूप से अखरोट को शामिल करते हैं, तो इससे हड्डियों की सेहत में काफी ज्यादा सुधार देखने को मिल सकता है। आम तौर पर, इसका सेवन करने के लिए आप कम से कम 1 से 2 अखरोट की गिरी लेकर रात भर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन कर लें। इसका ऐसे सेवन करने से न केवल आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और बल्कि दिमाग भी काफी ज्यादा सेहतमंद होता है।
4. अंजीर
यह सभी जानते हैं, कि अंजीर एक फल की तरह होता है, जो सेहत और हड्डियों के लिए काफी ज्यादा लाभदायक सिद्ध होता है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि जब यह फल अच्छे तरीके से सुख जाता है, तो इस को ड्राई फ्रूट की लिस्ट में शामिल किया जाता है। आम तौर पर, अंजीर में कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए काफी ज्यादा लाभदायक साबित होते हैं। हालांकि, लंबे वक्त तक अपनी हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए डाइट में अंजीर को शामिल किया जा सकता है। अंजीर का सेवन करने के लिए आप रात को सबसे पहले कम से कम 2 से 3 अंजीर को पानी में भिगोकर रख दें और फिर सुबह उठकर इन का सेवन करें। इसके अलावा, आप इन का सेवन आप दूध में भिगोकर भी कर सकते हैं, इससे आपको काफी ज्यादा लाभ प्राप्त हो सकता है।
निष्कर्ष: हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए आप अपनी डाइट में बादाम, अखरोट, अंजीर, खजूर और काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स को शामिल कर सकते हैं। यह वाकई हड्डियों और जोड़ों के दर्द से आराम दिलाने में मदद करते हैं। हड्डियों से जुड़ी गंभीर समस्या होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और हड्डियों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही कल्याण हॉस्पिटल में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
























