इसमें किसी भी तरह का कोई शक नहीं है, कि आज के समय में ज्यादातर लोगों को तनाव या फिर जोड़ों में दर्द जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। काम के चलते ज्यादातर लोग अपनी सेहत पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं और इस तरह की समस्या का शिकार हो जाते हैं। हालांकि, जोड़ों में दर्द व कमजोरी होना एक आम समस्या है, जो किसी भी तरह कि स्थिति में आपको परेशान कर सकती है। ज्यादातर लोग इस समस्या को आम समझ कर नज़रअंदाज कर देते हैं और इसके साथ ही बहुत सी परेशानियों को खड़ी कर लेते हैं, जिसके चलते वह रोजाना परेशान होते रहते हैं।
हालांकि, यह बात सही है, कि उम्र बढ़ने के साथ -साथ लोगों का शरीर काफी ज्यादा कमजोर हो जाता है और इसके चलते उनके जोड़ों में दर्द व कमजोरी भो होने लग जाती है। यह समस्या बढ़ती उम्र के लोगों तक तो सही थी, पर आज के समय में ज्यादातर देखा जाता है, कि कम उम्र के लोग और यहां तक कि बच्चे भी जोड़ों में दर्द व कमजोरी की शिकायत करने लगे हैं। दरअसल, कई बार इस तरह की समस्या किसी अंदरूनी बीमारी की वजह से भी हो सकती है। हालांकि, ज्यादातर लोग इस तरह की स्थिति में यही समझ लेते हैं, कि उनके जोड़ों में दर्द किसी अंदरूनी बीमारी के कारण ही होता है। पर, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि जरूरी नहीं है, कि हर बार, आपके शरीर के जोड़ों में दर्द का कारण कोई अंदरूनी बीमारी ही हो, बल्कि हड्डियों का कमजोर हो जाना भी इसका एक प्रमुख कारण हो सकता है। इसके अलावा, ज्यादातर मामलों में इस तरह की समस्या खराब खान पान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से भी हो सकती है, जो ज्यादातर कम उम्र के लोगों और बच्चों में जोड़ों में दर्द और कमजोरी का कारण बनती है। दरअसल, बढ़ती उम्र या फिर कम उम्र में जोड़ों में दर्द होने की शिकायत से छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर की सलाह लेना, डाइट में कैल्शियम और विटामिन डी की खूब मात्रा वाले फूड्स को शामिल करना, रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करना जैसे आसान तरीकों को अपना सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
दर्द की पहचान कैसे की जा सकती है?
हालांकि, जोड़ों में दर्द के दौरान डॉक्टर से जांच करवाना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। पर, इसके इलावा भी हम दर्द की पहचान कर सकते हैं, जैसे कि अगर जोड़ों में दर्द से घुटने और टखने आदि प्रभावित होते हैं, तो यह शरीर और हड्डियों में कमजोरी होने का संकेत हो सकता है। इसमें एड़ी के जोड़ व नीचे वाली हड्डी पर भी बुरा प्रभाव पड़ना शामिल हो सकता है। सिर्फ इन्हीं जोड़ों का प्रभावित होना हड्डियों की कमजोरी को दर्शाता है।
जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने का आसान तरीका
दरअसल, जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। ऐसे में, डॉक्टर से सलाह लेना दर्द से राहत प्राप्त करने का एक आसान तरीका हो सकता है, क्योंकि कई बार जोड़ों में दर्द किसी किसी बीमारी के कारण भी हो सकता है, जिसमें गठिया आदि शामिल हो सकता है। इसलिए, दर्द के दौरान डॉक्टर से इस बारे में बात करने पर अंदरूनी बीमारी की पहचान करना बहुत ही ज्यादा आसान हो जाता है। अगर जोड़ों में दर्द किसी बीमारी की वजह से होता है, तो उसका तुरंत इलाज किया जा सकता है। वहीं अगर जोड़ों में दर्द शरीर में कमजोरी की वजह से हुआ है, तो डॉक्टर की सहयता से आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में सही बदलाव कर सकते हैं।
हड्डियों की कमजोरी से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है?
आम तौर पर, हड्डियों की कमजोरी से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ महत्वपूर्ण विटामिन्स को शामिल कर सकते हैं, जिस में आपकी रोजाना की डाइट में कैल्शियम और विटामिन डी की भरपूर मात्रा वाले फूड्स शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, आप अपनी डाइट में मैग्नीशियम, जिंक और प्रोटीन आदि से भरपूर मात्रा वाले भोजन को भी शामिल कर सकते हैं, क्योंकि यह भी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी होते हैं। दरअसल, सही डाइट के साथ -साथ उचित फिजिकल एक्टिविटी भी हड्डियों को मजबूत बनाये रखने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान कर सकती है। इसलिए, रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से हड्डियों से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
निष्कर्ष: दरअसल, जोड़ों के दर्द से बहुत से लोग प्रभावित हो सकते हैं, जिसमें बजुर्ग और नौजवानों से लेकर बच्चे तक शामिल हो सकते हैं। जोड़ों में दर्द व कमजोरी से छुटकारा पाने के लिए कई आसान तरीकों को अपना सकते हैं, जिसमें डॉक्टर की सलाह लेना, डाइट में कैल्शियम और विटामिन डी की खूब मात्रा वाले फूड्स को शामिल करना, रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करना आदि शामिल हो सकता है। जोड़ों में दर्द की गंभीर समस्या होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और जोड़ों में दर्द जैसी गंभीर से आम समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही कल्याण हॉस्पिटल में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके समाधान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
























