ज़्यदातर काम की टेंशन में लोग अपने शरीर की हड्डियों की तरफ अच्छे तरीके से बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाते हैं और हड्डियों से जुड़ी किसी न किसी समस्या का शिकार हो जाते हैं। ज्यादातर लोग हड्डियों में होने वाली समस्या को आम समझ लेते हैं और कुछ दिनों बाद अपने आप ठीक हो जाएगी यह सोचकर नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसा करना सेहत के लिए सरासर गलत होता है। क्योंकि हड्डियों में होने वाली समस्या कब गंभीर हो जाए, इसका अंदाजा लगाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है। इसलिए, हड्डियों से जुड़ी किसी भी तरह की गंभीर समस्या से अपना बचाव करने के लिए इन पर ध्यान देना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है और साथ में एक अच्छी देखभाल की भी काफी ज्यादा जरूरत होती है। दरअसल, एक मजबूत जीवन जीने के लिए हड्डियों का मजबूत होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। हम में से ज्यादातर लोग इसके बारे में जानते ही हैं, कि हमारा शरीर हड्डियों से ही निर्मित है, इसलिए इन में होने वाली समस्या हमारे सम्पूर्ण स्वास्थ्य को बुरी तरीके से प्रभावित कर सकती है। वक्त रहते इन की देखभाल करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।
दरअसल, हम में से ज्यादातर लोग अपनी हड्डियों के बारे में तब सोचते हैं, जब इन में काफी ज्यादा दर्द होने लग जाता है और समस्या आम से भी ज्यादा गंभीर हो जाती है। इसके अलावा, जब किसी जांच के दौरान बोन डेंसिटी काफी ज्यादा कम आने की बात आती है, तो तब हम इन के प्रति काफी ज्यादा देखभाल जताने लग जाते हैं। दरअसल, यह सभी के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, कि वह शुरुआत से ही अपनी हड्डियों की सेहत पर ध्यान दें, ताकि आगे चलकर उनको कोई गंभीर समस्या का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही ज्यादातर लोगों को 30 से 35 साल की उम्र के बाद अपनी हड्डियों की सेहत पर ध्यान देने की और भी ज्यादा जरूरत होती है। यह लगभग सभी को पता होगा, कि एक उम्र के बाद लोगों के शरीर में कैल्शियम का स्तर काफी ज्यादा कम हो जाता है। यह स्थिति महिलाओं और पुरुषों दोनों में देखी जा सकती है। विशेष तौर पर, महिलाओं में मेनोपॉज के बाद बोन डेंसिटी काफी तेजी से कम होने लग जाती है। आम तौर पर, अगर वक्त रहते इस तरह की स्थिति पर ध्यान न दिया जाए, तो ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर जैसी समस्या का खतरा और भी
ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए, इस तरह की समस्याओं से अपने आप को बचाने के लिए समय पर अपनी हड्डियों की देखभाल करना और कोई भी गंभीर समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। हम में से ज्यादातर लोगों को लगता है, कि हमारी हड्डियां बिल्कुल ठीक हैं, पर यह धीरे-धीरे अपनी डेंसिटी को खो रही होती हैं। इसलिए, आप कई तरीकों से अपनी बोन डेंसिटी को बढ़ती उम्र में भी मजबूत रख सकते हैं, जिसमें वजन उठाने वाली एक्सरसाइज करना, कैल्शियम और विटामिन डी का सेवन करना, सही मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना, स्मोकिंग और ज़्यादा शराब का सेवन करने से बचना, अपना रेगुलर चेकअप करवाना, हार्मोनल बदलावों पर ध्यान देना और एक अच्छी डाइट का सेवन करना जैसे तरीके शामिल होते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
बढ़ती उम्र में बोन डेंसिटी को मजबूत रखने के तरीके!
बढ़ती उम्र में अपनी हड्डियों को मजबूत या फिर बोन डेंसिटी को मजबूत बनाये रखने के लिए आप निम्नलिखत उपाओं को अपना सकते हैं, जैसे कि
1. रोजाना वजन उठाने वाली एक्सरसाइज करना
बोन डेंसिटी को मजबूत रखने के लिए केवल पैदल चलना ही काफी नहीं होता, बल्कि नियमित वजन उठाने वाली एक्सरसाइज करना भी काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इसमें तेज चलना, सीढ़ियां चढ़ना, हल्की जॉगिंग करना, योग करना और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करना शामिल होता है। इससे हड्डियां न केवल मजबूत होती हैं, बल्कि हड्डियों की मजबूती भी बनी रहती है। हफ्ते में लगभग 4 से 5 दिन और नियमित 30 मिनट तक फिजिकल एक्टिविटी करने से बोन डेंसिटी बेहतर बनी रहती है।
2. धूम्रपान और शराब का ज्यादा सेवन न करना
सिगरेट और शराब का सेवन ज्यादा करने से न केवल हड्डियों को तेजी से नुकसान होता है, बल्कि यह शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को कम कर हड्डियों को काफी ज्यादा कमजोर बना देता है। स्वस्थ हड्डियों के लिए इन आदतों को छोड़ना महत्वपूर्ण होता है।
3. हार्मोनल बदलाव पर ध्यान देना
मेनोपॉज जैसी स्थिति के बाद, महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन की मात्रा काफी कम हो जाती है, जिसके कारण हड्डियां तेजी से कमजोर होने लगती हैं। ऐसा होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
निष्कर्ष: नियमितवजन उठाने वाली एक्सरसाइज करना, कैल्शियम और विटामिन डी का सेवन करना, सही मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना, स्मोकिंग और ज़्यादा शराब का सेवन न करना, अपना रेगुलर चेकअप करवाना, हार्मोनल बदलावों पर ध्यान देना और एक अच्छी डाइट का सेवन करना जैसे तरीकों को अपनाकर आप अपनी बढ़ती उम्र में भी बोन डेंसिटी को मजबूत कर सकते हैं। ज्यादातर लोग अपनी हड्डियों की सेहत पर जब तक ध्यान नहीं देते हैं, जब तक कि उसमें कोई दिक्कत न आने लगे। जब तक समस्या का पता चलता है, तब तक समस्या और भी ज्यादा गंभीर हो चुकी होती है। इसलिए, वक्त रहते हड्डियों कि सेहत पर ध्यान देना और किसी भी तरह कि कोई भी छोटी से बड़ी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टट से संपर्क करना बहुत ही ज्यादा महत्वूर्ण होता है। एक लंबा जीवन जीने के लिए हड्डियों का सेहतमंद और मजबूत होना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और हड्डियों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही कल्याण हॉस्पिटल में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
























