घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए क्या इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल हो सकता है बेहद फायदेमंद? डॉक्टर से जानें, घुटनों में दर्द होने के कारण!

Contact Us

    Chondromalacia Patella

    घुटनों में दर्द होना बड़ों के लिए एक आम समस्या है। शरीर बूढ़ा होने के कारण शरीर की हड्डियां समय के साथ, साथ छोड़ने लगती हैं। इस उम्र में आकर सभी लोगों की हड्डियां काफी ज्यादा कमजोर हो जाती हैं, जिसके कारण घुटनों में काफी ज्यादा दर्द होने लग जाता है। यह कई कारणों की वजह से हो सकता है। पर, आज के समय में, घुटनों में दर्द की समस्या न केवल बुजुर्ग लोगों में, बल्कि युवाओं में भी देखने को मिल रही है। इसका कारण लोगों द्वारा खाने -पीने की गलत आदतों को अपनाना और एक ही जगह पर बैठकर डेस्क जॉब करना है। ऐसे में, वह काफी ज्यादा तनाव लेते हैं और अपने शरीर को काफी ज्यादा कमजोर बना लेते हैं, जिसके कारण यह समस्या आज के युवाओं पर काफी भारी पड़ रही है। 

    इस समस्या से राहत पाने के लिए न जाने कितने ही इलाजों का सहारा लेते हैं, यहां तक कि बात-बात पर दवा का सेवन कर लेते हैं, जो समस्या को और भी ज्यादा बढ़ावा दे सकता है। हर बार दवा का सेवन करना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए, ऐसे में दवा के सेवन से परहेज करना ठीक रहता है। ऐसे में, आप घुटनों में होने वाली समस्या से छुटकारा पाने के लिए बहुत से घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें हल्के गर्म दूध में हल्दी डालकर पीना, अदरक की चाय पीना, रोजाना सरसों के तेल की मालिश करना, अपने वजन को नियंत्रण में रखना, सही जूते पहनना, मेथी का सेवन करना, रोजाना हल्की एक्सरसाइज करना और आराम के दौरान अपने पैरों को ऊंचाई पर रखना जैसे घरेलू उपाय शामिल हो सकते हैं। यह इस समस्या में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। दरअसल, ऐसे में जो कोई भी घुटनों में दर्द की समस्या से पीड़ित है, वह डॉक्टर की सलाह पर इन उपायों का इस्तेमाल कर सकता है। समस्या ज्यादा बढ़ने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से भी मुलाकात कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    See also  हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए किन 4 ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना फायदेमंद होता है? डॉक्टर से जाने इसके बारे में!

    घुटनों में होने वाले दर्द के क्या कारण हो सकते हैं? 

    1. एसीएल इंजरी होना। 

    2. मेनिस्कस फटना। 

    3. हड्डियों में फ्रैक्चर होना या फिर टूटना। 

    4. घुटने का उतर जाना। 

    5. गठिया की समस्या होना 

    6. घुटने की नसों में सूजन आना। 

    7. संक्रमण होना। 

    8. काफी ज्यादा मोटापा होना। 

    9. शरीर में पोषण की कमी होना 

    10. मांसपेशियों में काफी कमजोरी होना। 

    11. शरीर में पानी की कमी होना। 

    घुटनों में होने वाले दर्द से राहत पाने के घरेलू उपाय क्या हो सकते हैं? 

    दरअसल, घुटनों में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए आप निम्नलिखित उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह इस समस्या में काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं, जैसे 

    1. दर्द होने पर सरसों के तेल से मालिश करना 

    दरअसल, अगर किसी व्यक्ति को रोजाना घुटनों में दर्द की समस्या बनी रहती है, तो इससे राहत पाने के लिए सरसों के तेल की मालिश की जा सकती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और जोड़ों में होने वाला दर्द काफी हद तक कम हो जाता है। 

    See also  बढ़ती उम्र के साथ कमजोर होने वाली मांसपेशियों को किन एक्सरसाइज से किया जा सकता है मजबूत? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    2. मेथी का सेवन करना 

    मेथी के बीज में, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे कई तरह के गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों के दर्द से आपको काफी राहत प्रदान कर सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए आप रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी के दानों को भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इन का सेवन कर लें। इससे दर्द में काफी कटौती हो सकती है। 

    3. हल्की एक्सरसाइज करना 

    घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए वॉकिंग, साइकिलिंग और योग करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। 

    निष्कर्ष: घुटनों में दर्द होना कोई विशेष समस्या नहीं है, बल्कि यह एक आम समस्या है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी में देखने को मिल सकती है। हाँ, अगर वक्त रहते इस समस्या पर ध्यान न दिया जाये, तो यह कई गंभीर बीमारियों का भी कारण बन सकती है, जिन से निजात पाना काफी मुश्किल साबित हो सकता है। इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें व्यक्ति का वजन अधिक होना, गलत खान -पान का सेवन करना, कैल्शियम की कमी होना और डेस्क जॉब करना शामिल हो सकता है। घुटनों में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए आप इस लेख में बताए गए कुछ घरेलू उपायों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह इस समस्या में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। पर, ऐसे में ध्यान रहे घुटनों में दर्द होने पर ज्यादा देर तक खड़े रहना, भारी वजन को उठाना, ज्यादा तली-भुनी चीजों का सेवन करना और नमक का अधिक सेवन करना जैसी आदतों को अपनाने से बचना चाहिए। घुटनों का दर्द बढ़ने पर या फिर समस्या काफी ज्यादा गंभीर होने पर आप अपने डॉक्टट से संपर्क कर सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और जोड़ों में होने वाली परेशानियों का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही कल्याण हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। 

    See also  घुटने के दर्द से राहत पाने के लिए किन घरेलू उपायों का इस्तेमाल हो सकता है फायदेमंद? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

    प्रश्न 1. क्या तनाव के कारण घुटनों में दर्द हो सकता है?

    शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन के स्तर में बढ़ोतरी करता है, जिसकी वजह से शरीर में सूजन होती है और दर्द के खिलाफ संवेदनशीलता और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए, हाँ तनाव के कारण घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है। 

    प्रश्न 2. घुटनों में दर्द होना क्या गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है? 

    हाँ घुटनों में लगातार और तेज दर्द होना कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है, जिसमें ऑस्टियोआर्थराइटिस, गंभीर लिगामेंट इंजरी, बर्साइटिस, हड्डी में इन्फेक्शन और कुछ मामलों में ट्यूमर जैसी गंभीर स्थिति शामिल हो सकती है। 

    प्रश्न 3. क्या बच्चों को भी घुटने में दर्द की समस्या हो सकती है? 

    हाँ, अक्सर खेल-कूद और तेजी से विकास के कारण बच्चों को भी घुटने में दर्द की समस्या हो सकती है।

    Book Your Appointment Now