शरीर में कहीं समस्या हो न हो पर घुटनों से जुड़ी समस्या लोगों काफी ज्यादा परेशान कर सकती है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण और गलत खानपान और डेस्क जॉब की वजह से आज लोगों में घुटनो में दर्द की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गयी है। आम तौर पर, पहले यह समस्या केवल बुजुर्ग और अधिक उम्र के लोगों में देखी जाती थी, पर आज यह समस्या युवाओं में भी देखने को मिल रही है। घुटने शरीर का एक अहम हिस्सा होते हैं, जिनकी देखभाल करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है ,दरअसल, इसमें होने वाली कोई भी छोटी से छोटी समस्या आपके काम और जीवन को बुरी तरीके से प्रभावित कर सकती है। इसलिए, कोई भी गंभीर समस्या महसूस होने पर आपको चरण अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए।
दरअसल, कई बार लोग अपने काम को ही सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं और ऐसे में, घुटनों में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए अलग-अलग तरह की पेनकिलर का सेवन कर लेते हैं और थोड़े वक्त तक के लिए दर्द से छुटकारा पा लेते हैं। हालांकि, इस तरह की दवाएं आपको दर्द से तुरंत राहत तो प्रदान कर सकती हैं, पर काफी लंबे समय तक इसका सेवन करने से लिवर और किडनी के खराब होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए, जितना हो सके, ऐसे में दवाओं का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। आम तौर पर, ऐसे में, कई लोग सोच में पड़ जाते हैं, कि अगर वह इस समस्या में दवाओं का सेवन नहीं कर सकते हैं, तो इसकी जगह वह किस चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं? दरअसल, ऐसे में घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी मददगार साबित हो सकते हैं। ऐसे में, कई लोग जानना चाहते हैं, कि वह कौन से घरेलू उपाय हैं, जिन से घुटनों में होने वाले दर्द से राहत मिल सकती है? दरअसल, घुटने के दर्द से राहत पाने के लिए आप नियमित हल्दी और दूध का सेवन करना, चाय और खाने में अदरक का इस्तेमाल करना, सरसों के तेल से घुटनों की मालिश करना, मेथी का सेवन करना और रोजाना हलकी एक्सरसाइज करना जैसे कुछ महत्वपूर्ण घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह घुटनों की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए इन का इस्तेमाल काफी ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। कोई भी गंभीर समस्या होने पर आप चरण अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इस के बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
घुटने में दर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं?
आम तौर पर, घुटनों में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि
1. एक व्यक्ति का अधिक वजन होना।
2. शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी होना।
3. घुटने में चोट या फिर मोच आना।
4. ज्यादा देर तक बैठे या फिर खड़े रहना।
घुटने में होने वाले दर्द से राहत पाने के घरेलू उपाय!
1. हल्दी और दूध का सेवन करना
दरअसल, घुटने के दर्द से राहत पाने के लिए आप रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पी सकते हैं। यह हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों की सूजन को कम करते हैं।
2. अदरक का सेवन करना
अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो जोड़ों के दर्द और सूजन कम करने में मददगार होता है। ऐसे में आप घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए अदरक की चाय या फिर अदरक का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।
घुटनों का दर्द होने पर क्या नहीं करना चाहिए?
1. आपको ज्यादा देर तक खड़े रहने से बचना चाहिए।
2. भारी वजन वाली चीजों को नहीं उठाना चाहिए।
3. ज्यादा तली-भुनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
निष्कर्ष: दरअसल, घुटने शरीर का एक अहम और एक बहुत ही जरूरी हिस्सा होते हैं, जिन का सेहतमंद और मज़बूत होना एक व्यक्ति के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इनमें होने वाली समस्या एक व्यक्ति की पूरी जिंदगी को प्रभावित कर सकती है। इसका कारण खराब जीवनशैली और खानपान की गलत आदतों को अपनाना होता है। ध्यान रहे, हर दर्द में पेन किलर लेना ठीक नहीं होता है। इससे किडनी प्रभावित हो सकती है। घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए आप नियमित हल्दी और दूध का सेवन करना, सरसों के तेल से घुटनों की मालिश करना, मेथी का सेवन करना और रोजाना हलकी एक्सरसाइज करना जैसे कई घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह इस दर्द में काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इस के बारे में ज्यादा जानने के लिए और घुटनों से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही कल्याण हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!
प्रश्न 1. घुटने का दर्द किन लोगों को अधिक प्रभावित करता है?
वैसे तो, घुटने का दर्द विशेष तौर पर बुजुर्गों लोगों को अधिक प्रभावित करता है, पर यह साथ में अत्यधिक वजन वाले लोगों, एथलीटों और लंबे समय तक खड़े रहने वाले या फिर घुटनों को मोड़कर बैठे रहने वाले और भारी वजन उठाने वाले लोगों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है।
प्रश्न 2. घुटनों को स्वस्थ रखने के लिए किन चीजों का सेवन फायदेमंद होता है?
आम तौर पर, अपने घुटनों को उम्र भर सेहतमंद, दर्द मुक्त और मजबूत बनाये रखने के लिए आप अपनी डाइट में, विटामिन सी, विटामिन डी, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर पदार्थों को शामिल कर सकते हैं। यह आपके घुटनों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
प्रश्न 3. आखिर किस समस्या में घुटने बदलने की जरूरत पड़ती है?
दरअसल, विशेष तौर पर गंभीर ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या, रुमेटीइड आर्थराइटिस या फिर घुटने में गंभीर चोट लगने जैसी समस्या में घुटने बदलने की जरूरत पड़ सकती है।
























