क्या वाकई बढ़ती उम्र के साथ घुटनों में दर्द होना कमजोरी नहीं होती, बल्कि हो सकते हैं ये कारण? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

Contact Us

    Musculoskeletal injury treatment at Kalyan Hospital sports medicine experts.

    आज घुटनों के दर्द से हर कोई परेशान है और हर कोई चाहता है, कि उसके घुटने स्वस्थ और काफी लंबे वक्त तक उसका साथ दें। घुटनों में होने वाला दर्द न केवल एक व्यक्ति के जीवन को बुरी तरीके से प्रभावित करके रख देता है, बल्कि उसके रोजाना के काम पर भी काफी ज्यादा बुरा प्रभाव डालता है। इसके कारण लोगों को चलने-फिरने, उठने, बैठने और ट्रैवलिंग करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से न केवल बुजुर्ग लोग, बल्कि जवान भी अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग न जाने डॉक्टरों के कितने ही चक्कर लगाते हैं, पर फिर भी कई बार लोगों को पूरा आराम नहीं मिल पाता है। 

    दरअसल, हम में से ज्यादातर लोगों का यही मानना है, कि घुटनों में होने वाला दर्द केवल लोगों की बढ़ती उम्र के कारण ही होता है। पर, आज के समय में, तो केवल 25 से 35 साल की उम्र के लोगों को भी इस समस्या से गुजरना पड़ रहा है। तो इससे यह साबित होता है, कि घुटनों में होने वाला दर्द बढ़ती उम्र के कारण तो नहीं होता है। ऐसे में, हैरान कर देने वाली बात यह है, कि बहुत से मामलों में लोगों की हड्डियां इतनी ज्यादा कमजोर नहीं होती हैं, जिस हिसाब से उनके दर्द होने लगता है, या फिर हड्डियां कमजोर होती ही नहीं है और फिर भी घुटनों में दर्द बना रहता है। यह समस्या एक व्यक्ति के जीवन को बुरी तरीके से खराब करके रख देती है, क्योंकि घुटनों में होने वाले दर्द का कारण कमजोरी नहीं होती है। इस तरह की स्थिति में लोग काफी ज्यादा हैरान और परेशान हो जाते हैं। इस समस्या के बहुत से कारण होते हैं, जिसमें एक व्यक्ति का गलत जीवन शैली को अपनाना, गलत आदतों को अपनाना और कुछ महत्वपूर्ण चीजों की तरफ ध्यान न देना जैसे कारण शामिल हो सकते हैं। 

    See also  Under What Circumstances Hip or Knee Replacement is Necessary

    घुटने शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा माने जाते हैं, क्योंकि इन्हीं के कारण व्यक्ति एक से दूसरी जगह जा पाता है, अपने काम को अंजाम दे पाता है, चलना, उठना और बैठना इसके कारण ही होता है। पर, हां यह तभी मुमकिन है, जब आपके घुटने स्वस्थ हों और इन में किसी भी तरह की कोई समस्या न हो। इसलिए, यह शरीर के सबसे महत्वपूर्ण और ज्यादा इस्तेमाल होने वाले जोड़ों में से एक है। अगर इन में किसी भी तरह की समस्या होती है, तो इसका प्रभाव सबसे पहले हमारी सेहत पर पड़ता है, हमारे रोजाना के काम काज पर पड़ता है। इसलिए, इन की देखभाल करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। अगर वक्त रहते इन में होने वाली समस्या की पहचान न की जाए और इन की सही देखभाल न की जाए तो यह बुजुर्ग लोगों के साथ-साथ कम उम्र के लोगों को भी यह बुरी तरीके से प्रभावित कर सकती है। इसके कारण, सूजन, दर्द और चलने-फिरने में दिक्कत महसूस हो सकती है। यह बात सच है, कि बढ़ती उम्र में ज्यादातर घुटनों में होने वाला दर्द किसी कमजोरी के कारण नहीं होता है, बल्कि इस दर्द के पीछे कई बड़े कारण हो सकते हैं, जिसमें काफी लंबे समय तक बैठकर काम करते रहना, काफी ज्यादा वजन होना, रोजाना गलत तरीके से एक्सरसाइज करना, पुरानी चोट या फिर लिगामेंट की समस्या होना और शरीर में काफी ज्यादा विटामिन और पोषण की कमी होना शामिल हो सकता है। गंभीर समस्या के दौरान आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

    See also  Is it Possible to Get both Knee Replaced?

    बढ़ती उम्र में घुटनों में होने वाले दर्द के पीछे के कारण!

    1. कई घंटों तक एक ही जगह पर बैठकर काम करना

    आज के समय में, ज्यादातर लोग अपने काम में ही व्यस्त रहते हैं और एक ही जगह पर बैठ कर काम करते रहते हैं। दरअसल, ऑफिस में कई घंटों तक कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करने की वजह से लोगों के घुटनों के आसपास की मांसपेशियां काफी ज्यादा कमजोर होने लग जाती हैं, जिसकी वजह से दर्द की समस्या उत्पन्न हो जाती है, क्योंकि मांसपेशियों के मजबूत न होने के कारण घुटनों पर दबाव बढ़ता है, जिससे घुटने दर्द की चपेट में आ जाते हैं। इसके अलावा, एक ही जगह पर और एक ही स्थिति में काफी देर तक बैठे रहने की वजह से जोड़ों में जकड़न जैसी समस्या उत्पन्न होने लग जाती है, इसलिए हर थोड़ी देर बाद ब्रेक लेकर चलना और फिरना और स्ट्रेचिंग करना फायदेमंद साबित होती है। 

    2. हर बार गलत तरीके से एक्सरसाइज करना

    अपने शरीर को हर तरफ से सेहतमंद और फिट रखने के लिए लोग न जाने कितने ही उपायों का इस्तेमाल करते हैं और तो और कई लोग जिम भी लग जाते हैं। ऐसे में, बहुत से लोग बिना किसी ट्रेनिंग और अनुभव के भारी वर्कआउट करने लग जाते हैं और किसी की भी सलाह नहीं लेते हैं। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि गलत तरीके से की जाने वाली स्क्वाट्स, लंजेस या फिर रनिंग घुटनों के लिगामेंट और कार्टिलेज को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। कई बार लोग इस बात से अनजान होते हैं और ऐसे में होने वाले दर्द को नजरअंदअड़ करके लगातार एक्सरसाइज करते रहते हैं, जिसकी वजह से न केवल शरीर को नुक्सान पहुचता है, बल्कि चोट और भी ज्यादा गहरी हो जाती है। इसलिए, किसी भी तरह की कसरत को करने से पहले सही तकनीक को अपनाना और उस के बारे में जानकारी हासिल करना आपका पहला काम होना चाहिए। 

    See also  नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के दौरान किस तरह के फायदे नज़र आते है ?

    घुटनों को स्वस्थ रखने के लिए क्या किया जा सकता है?

    आम तौर पर, घुटनों को स्वस्थ रखने के लिए और इस में होने वाले दर्द से बचने के लिए आप निम्नलिखित उपायों को अपना सकते हैं, जैसे कि 

    1. रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना। 

    2. रोजाना हल्की एक्सरसाइज करना 

    3. हल्की स्ट्रेचिंग करना। 

    4. लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने से बचना। 

    5. पर्याप्त प्रोटीन और कैल्शियम वाले संतुलित आहार का सेवन करना। 

    6. शरीर के वजन को कंट्रोल में रखना। 

    7. कुछ समय धूप में अकेले समय बिताना। 

    निष्कर्ष: यह माना कि घुटनों में दर्द होना एक आम समस्या हो सकती है और यह सभी लोगों को प्रभावित भी कर सकती है। पर इसका मतलब यह नहीं है, की यह समस्या बढ़ती उम्र के कारण लोगों को परेशान करती है, बल्कि यह समस्या आज जवान लोगों में देखि जा रही है, तो इससे यह साफ़ होता है, यह समस्या बढ़ती उम्र के कारण तो नहीं होती। जैसा कि इस लेख में आपको बताया गया है, कि कई बार कमजोरी भी नहीं होती और लोग फिर भी घुटनों में दर्द की शिकायत करते हैं। इसका कारण केवल कमजोरी ही नहीं, बल्कि गलत तरीके से एक्सरसाइज करना, वजन बढ़ना, विटामिन और पोषण की कमी जैसे कारण शामिल हो सकते हैं। अगर घुटनों का दर्द लगातार बना रहता है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और जोड़ों से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही कल्याण हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।

    Book Your Appointment Now