असल में, हड्डियों से ही हमारे पुरे शरीर का निर्माण हुआ है, मतलब कि हमारा शरीर एक हड्डियों का ढांचा है, जो पूरे शरीर का बैलेंस बनाए रखने में हमारी काफी ज्यादा सहायता प्रदान करता है। आम तौर पर, हड्डियां हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होने के साथ- साथ एक मजबूत हिस्सा भी होती हैं, जो शरीर को बनावट देने के साथ- साथ शरीर को एक मजबूत सहारा भी प्रदान करती हैं। पर, आपकी जानकारी के लिए आप को बता दें, कि एक व्यक्ति की उम्र में जैसे- जैसे बढ़ोतरी होती है, वैसे वैसे हडियों की डेंसिटी कम होने लगती है और हड्डियां काफी ज्यादा कमजोर होने लग जाती हैं। आम तौर पर, आपको बता दें, कि यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया होती है, जो असल में एक व्यक्ति की हड्डियों को सही तरीके से पोषण न प्राप्त होने, शरीर में
कैल्शियम और विटामिन डी की कमी होने या फिर जीवन शैली की गलत आदतों और जीवन में गतिविधियों की कमी होने के कारण और भी ज्यादा बढ़ सकती है और किसी भी व्यक्ति की जीवनशैली को प्रभावित कर सकती है। दरअसल, जब एक व्यक्ति की हड्डियां काफी ज्यादा कमजोर हो जाती हैं, तो वह कहीं न कहीं फ्रैक्चर और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का कारण बन सकती हैं। इसलिए, हड्डियों का मजबूत होना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। दरअसल, हड्डियों की मजबूती को बनाये रखने के लिए एक सेहतमंद और उचित आहार को अपनी डाइट में शामिल करने के साथ- साथ व्यायाम भी काफी ज्यादा जरूरी होता है। हालांकि, इस तरह की आदतों को अगर जिन्दगी में न अपनाया गया, तो समय से पहले हड्डियों की कमजोरी के कारण एक व्यक्ति को ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जिस से वो सारी जिंदगी परेशान रह सकता है। आम तौर पर, इस तरह की स्थिति उत्पन्न होने पर एक सही और सेहतमंद आहार को अपनाकर हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखा जा सकता है, जिसमें दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, संतरा, अखरोट और स्मोक्ड सैल्मन जैसे फूड्स शामिल हो सकते हैं। दरअसल, अपनी रोजाना की डाइट में इन का सेवन शामिल करने पर हड्डियों को लोहे की तरह मजबूत बनाने में काफी ज्यादा सहायता प्राप्त हो सकती है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
कमजोर हड्डियों को लोहे की तरह मजबूत बनाने वाले फूड्स
1. दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स
आम तौर पर, लगभग यह सभी को पता होगा, कि दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स में कैल्शियम और विटामिन डी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। दरअसल, दूध हड्डियों की मजबूती के लिए एक सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। इसलिए, भारतीय परिवारों में ज्यादातर लोग रात को सोने से पहले दूध का सेवन करते हैं। दूध के अलावा, हड्डियों की मजबूती के लिए दही और पनीर भी काफी ज्यादा मददगार साबित होते हैं।
2. हरी पत्तेदार सब्जियां
दरअसल, हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के साथ- साथ हड्डियों के लिए भी काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं। हड्डियों के लिए आप अपनी डाइट में पालक और मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। इन का रोजाना सेवन हड्डियों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। आम तौर पर, इन सब्जियों में कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन के भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित होता है। यह न केवल हड्डियों को मजबूत बनाये रखती हैं, बल्कि यह हड्डियों को सेहतमंद रखने में भी काफी ज्यादा सहायता प्रदान करती हैं।
3. अखरोट
आम तौर पर, अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, मिनरल्स, मैग्नीशियम और जिंक जैसे कई तरह के गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों की सेहत के लिए काफी ज्यादा लाभदायक साबित होते हैं। यह हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में आपकी काफी ज्यादा सहायता कर सकते हैं। यह न केवल हड्डियों की सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है, बल्कि यह हड्डियों के अंदर खनिजों को बनाए रखने में भी काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकता है। अखरोट हड्डियों की सेहत को बनाए रखता है, इसलिए आपको अपनी रोजाना की डाइट में एक अखरोट को जरूर शामिल करना चाहिए।
4. संतरा
यह सभी जानते हैं, कि संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है और हड्डियों के लिए विटामिन सी काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इसलिए आप को अपनी डाइट में संतरे का सेवन जरूर शामिल करना चाहिए। संतरा हड्डियों में कोलेजन के निर्माण में काफी ज्यादा सहायता प्रदान कर सकता है, जिससे हमारी हड्डियां लचीली और काफी ज्यादा मजबूत बनती है।
निष्कर्ष: हड्डियां न केवल शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं, बल्कि यह शरीर को बनावट और शरीर को सहारा देने में भी काफी ज्यादा सहायता प्रदान करती हैं। अच्छी और सेहतमंद जिंदगी जीने के लिए हड्डियों का मजबूत होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए और किसी भी तरह की समस्या से बचाये रखने के लिए एक सेहतमंद और एक अच्छी डाइट का होना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। कमजोर हड्डियों को लोहे की तरह मजबूत बनाये रखने के लिए आप अपनी डाइट में, संतरा, अखरोट, हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स और साथ में स्मोक्ड सैल्मन जैसे फूड्स को शामिल कर सकते हैं। इन का रोजाना सेवन आपको हड्डियों की किसी भी तरह की बीमारी से दूर रखने में आपकी काफी ज्यादा सहायता कर सकता है। हड्डियों से जुड़ी किसी भी तरह की गंभीर बीमारी होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और हड्डियों से जुड़ी किसी भी तरह की गंभीर बीमारी का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही कल्याण हॉस्पिटल में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
























