क्या आप भी बाएं कंधे और हाथ के दर्द को नजरअंदाज कर रहे हैं? जानिए यह क्यों है खतरनाक

Contact Us

    Man holding his left shoulder in pain, highlighting discomfort in the shoulder and arm

    आज के समय में खराब जीवन-शैली और गलत खानपान की वजह से किसी भी व्यक्ति को अपने शरीर के आस-पास कोई भी दर्द महसूस हो सकता है और साथ ही कई तरह की समस्याएं भी हो सकती हैं। उनमें से ही एक है, लोगों के बाएं कंधे और हाथ में दर्द होना। दरअसल जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ती है, वैसे -वैसे उनके बाएं हाथ में हल्का दर्द और पीड़ा होना शुरू हो जाती है। आमतौर पर आज के समय में यह समस्या काफी ज्यादा आम है। लोगों के बाएं कंधे में दर्द अक्सर कमजोर कर देने वाली समस्या है, जो कि उनके दैनिक जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालती है। इस दौरान व्यक्ति को सुस्त दर्द से लेकर तेज, चुभने वाली बेचैनी महसूस हो सकती है। हालांकि अगर आपके कंधे और हाथ में दर्द की समस्या हो, तो उस दौरान आप क्या करते हैं? दरअसल सच बात तो यह है, कि उस दौरान ज्यादातर लोग कुछ भी नहीं करते हैं। आमतौर पर वह इस समस्या को आम समझकर नज़रअंदाज कर देते हैं, और उम्मीद करते हैं, कि यह दर्द अपने आप ठीक हो जाएगा। पर क्या आप इसके बारे में जानते हैं, कि बाएं कंधे और हाथ में होने वाले दर्द को बिलकुल भी अज़रअंदाज नहीं करना चाहिए। हालांकि आपको बता दें कि इसके साथ-साथ आपको नजर आ रहे अन्य लक्षणों पर भी काफी ज्यादा गौर करना चाहिए, जैसे कि सीने में दर्द होना, सांस लेने में काफी ज्यादा तकलीफ होना और इसके साथ-साथ बहुत ज्यादा पसीना आना। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह सभी संकेत किसी गंभीर बीमारी की तरफ इशारा करते हैं। तो आज हम इस लेख के माध्यम से डॉक्टर से इसके बारे में विस्तार से यही जानेंगे कि बाएं कंधे और हाथ में दर्द होने का क्या मतलब है और इसको नज़रअंदाज क्यों नहीं किया जाना चाहिए। 

    बाएं कंधे और हाथ में हो रहे दर्द को नजरअंदाज क्यों नहीं करना चाहिए 

    1. हार्ट अटैक का संकेत

    दरअसल अगर आपको अचानक से बाएं कंधे और हाथ में दर्द होने लगे, तो इसके साथ-साथ इसके अन्य लक्षणों पर भी ध्यान देना चाहिए, जैसे कि इस दौरान सांस लेने में तकलीफ होना, सीने में जकड़न महसूस होना और बहुत ज्यादा पसीना आना आदि। दरअसल यह सभी लक्षण दिल का दौरा पड़ने के हैं। आमतौर पर अगर यह सभी लक्षण आपको एक साथ नज़र आएं, तो इस दौरान आप इस समस्या को नज़रअंदाज किये बिना तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। दरअसल वह बिना देरी किये आपके इन सभी संकेतों को देखते और समझते हुए आपका जल्द से जल्द इलाज शुरू कर सकते हैं। 

    2. एनजाइना के लक्षण

    अगर आपके बाएं कंधे और हाथ में दर्द होने के साथ-साथ सीने में भी दर्द महसूस हो रहा है, तो आमतौर पर यह लक्षण एनजाइना की तरफ संकेत कर सकता है। बता दें कि एनजाइना एक इस तरह की समस्या है, जिस में व्यक्ति के दिल को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिलती है। आमतौर पर जब दिल को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिलती है, तो इस मामले में डॉक्टर का कहना है, कि इस दौरान हार्ट अटैक, दिल की धड़कनों का अनियमित होना और हार्ट फेलियर होना जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। 

    3. नर्व पर दबाव 

    बता दें कि आपके बाएं कंधे और हाथ में हो रहा दर्द कई बार केवल आम थकान या फिर मांसपेशियों में खिंचाव नहीं होता है, बल्कि यह नर्व पर दबाव का संकेत भी हो सकता है। आमतौर पर व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी, गर्दन या फिर कंधे के पास की नसों पर किसी वजह से दबाव पड़ता है, तो उसका सीधा प्रभाव हाथ और कंधे पर पड़ता है। दरअसल अगर आपको पिंच्ड नर्व समस्या हो रही है, तो इस तरह की स्थिति में आपको बाएं कंधे और हाथ में दर्द होने के साथ-साथ झुनझुनी, कमजोरी या फिर सुन्नपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आमतौर पर अगर इस दर्द को लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाए तो इसकी वजह से नसों को स्थायी नुकसान पहुंच सकता है और इससे व्यक्ति के रोजमर्रा के कामकाज काफी ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। दरअसल इसलिए आपके बाएं कंधे और हाथ में लगातार या फिर तेज़ दर्द होने पर इसको बिलकुल भी नज़रअंदाज न करें और तुरंत इसकी डॉक्टर से जांच करवाएं। 

    इस दौरान डॉक्टर के पास कब जाएं 

    1. आमतौर पर अगर किसी व्यक्ति के बाएं कंधे और हाथ में दर्द एक हफ़्ते से ज़्यादा समय से दर्द हो रहा है। दरअसल अगर आपके दर्द के साथ-साथ सुन्नपन और झनझनाहट जैसी समस्या महसूस हो रही है, तो आप उस दौरान डॉक्टर के पास जाने में बिलकुल भी देरी न करें।

    2. बता दें कि अगर आपके बाएं कंधे और हाथ में दर्द लगातार बना रहता है और यह अचानक से बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है और साथ ही यह हर गुजरते दिन के साथ -साथ आपको काफी ज्यादा तकलीफ दे रहा है, तो यह भी आपके लिए बिलकुल सही नहीं है। 

    3. इस दौरान अगर आपको बाएं कंधे और हाथ में दर्द के साथ-साथ रेडनेस, सूजन और बुखार जैसी समस्या हो, तो तब भी आपको बिना देरी किये तुरंत डॉक्टर के पास जाकर इसका इलाज करवाना चाहिए। 

    4. आमतौर पर जब आपको हाथ उठाने, कुछ भी पकड़ने या फिर रोजमर्रा के काम करने में कठिनाई होने लगे तो आपको तुरंत इस मामले में डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

    5. अगर गर्दन घुमाने पर दर्द आपके और भी ज्यादा बढ़ जाए, तो उस दौरान आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह करनी चाहिये। 

    6. इस दौरान अगर आपको दर्द के साथ-साथ सीने में दबाव, सांस लेने में तकलीफ या फिर चक्कर आना जैसा लक्षण दिखाई दें, तो एक तरह से हार्ट प्रॉब्लम का संकेत भी हो सकता है। इस तरह की स्थिति को बिलकुल भी नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए, समय रहते आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाकर इसके बारे में सलाह करनी चाहिए। 

    निष्कर्ष

    शरीर के सभी अंग बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है, और जब इन में किस भी तरह की समस्या होती है, तो व्यक्ति कमजोर और बीमार महसूस करता है। इसी तरह आपके बाएं कंधे और हाथ में दर्द होना किसी गंभीर समस्या की तरफ इशारा कर सकता है। जिससे व्यक्ति काफी ज्यादा कमजोर महसूस करता है। जोकि बिलकुल भी सही नहीं होता है। दरअसल ऐसा होने पर आपको  नजर आ रहे अन्य लक्षणों की तरफ भी ध्यान देना चाहिए और साथ ही इस तरह की स्थिति को बिलकुल भी नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए, समय रहते आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाकर इसके बारे में सलाह करनी चाहिए। अगर आपके दर्द सामान्य है और अन्य लक्षण भी नज़र नहीं आ रहे हैं, तो भी आपको अपनी पुरे तरिके से जांच करवानी चाहिए, ताकि आपको सही समय पर सही इलाज और दर्द से राहत मिल सके। अगर आपको भी इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करनी है और आपको भी बाएं कंधे और हाथ के दर्द की समस्या है और आप इस से काफी ज्यादा परेशान हैं और आप इस समस्या का तुरंत इलाज करवाना चाहते हैं, तो आप आज ही कल्याण हॉस्पिटल में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।